Follow Us:

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव, देश भर में हो रहे कार्यक्रम

पी. चंद |

भारत अपनी आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहा है। देश भर में देश भक्ति से प्रेरित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के उपलक्ष्य में शिमला के गेयटी थियेटर में राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश प्रेम से ओत-प्रोत कविताओं का पाठ किया गया।

http://samacharfirst.com/media/gallery/Samachar_First_-_advt_-_003_2021_08_14_172410.jpg

भाषा व संस्कृति विभाग के निदेशक पंकज ललित ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश के 30 कवि भाग ले रहे हैं। साहित्य समाज का दर्पण होता है। कविता के माध्यम से समाज मे व्याप्त कुरीतियों को उजागर किया जाता है ताकि उनमें सुधार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कवियों का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कविताओं के माध्यम से देश के लोगों को जागृत करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया था। इस बहुभाषी कवि सम्मेलन में देश की आजादी में सर्वस्व बलिदान करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

http://samacharfirst.com/media/gallery/Samachar_First_-_advt_-_004_2021_08_14_172626.jpg