हिमाचल

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल से हुए रिसाव के चलते यहां के निवासियों को हुए नुकसान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने मुल्थान के प्रभावित परिवारों के प्रति संवदेना व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने और पावर प्रोजैक्टों की इस तरह की लापरवाही से होने वाले खतरों को समय रहते रोकने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस घटना की जांच करवाने के साथ ही भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के गंभीर प्रयास करने चाहिए।

आनंद शर्मा ने कहा कि 10 मई को हुई इस दुर्घटना के बाद से ही प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करवा दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से परियोजना चला रही कंपनी की ओर से प्रभावितों को राहत राशि व अन्य प्रकार की मदद मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही प्रभावित क्षेत्र से मलबा हटाकर सड़कें बहाल कर दी जाएंगी और मुल्थानवासियों का जनजीवन पहले की तरह समान्य हो जाएगा। आनंद शर्मा ने इस हादसे में ग्रामीणों की कीमती जान बचाने वाली अछरो देवी की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने समय रहते लोगों को घरों से निकाल कर एक बड़ा हादसा टाल दिया।

Kritika

Recent Posts

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

1 hour ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

2 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

3 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

4 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

4 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

  सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 hours ago