Categories: हिमाचल

आंगनबाडी कार्यकर्ता को बेहतरीन कार्य पर मिला राष्ट्रीय अवार्ड

प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला के अंतर्गत आने वाले दाड़नू आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ता पवना देवी को बाल विकास के क्षेत्र में उतकृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय आंगनबाडी कार्यकर्ता पुरस्कार से नवाजा गया है। पवना देवी पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश की इकलौती आंगनबाडी कार्यकर्ता हैं, जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समारोह में पवना देवी को यह पुरस्कार प्रदान किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पवना देवी वर्ष 2016-17 के लिए यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रदेश की एकमात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दाड़नू आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यरत पवना देवी को बच्चों के विकास और आईसीडीएस योजना के तहत संबंधित क्षेत्र में श्रेष्ठ सेवाओं के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र आने के लिए प्रेरित करने के साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समुहों के गठन के लिए प्रोत्साहित करने भी पवना का सक्रिय योगदान रहता है।

वहीं, जिलाधिश सीपी वर्मा ने पवना देवी को बधाई देते हुए कहा कि एक कर्मठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मिला यह पुरस्कार अन्य सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल और विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों की बड़ी भूमिका है।

Samachar First

Recent Posts

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

9 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

15 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

22 hours ago