➤ अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन पर समर्थकों की भारी भीड़
➤ दिल्ली आवास पर शुभकामनाओं का तांता
➤ जन्मदिन पर सेवा कार्यों से जनता ने मनाया जश्न
दिल्ली/हिमाचल प्रदेश, 24 अक्तूबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, हमीरपुर लोकसभा सांसद एवं हिमाचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर उनके दिल्ली स्थित आवास पर आज सैकड़ों समर्थक, पत्रकार, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा शुभचिंतक एकत्र हुए और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।
सुप्रसिद्ध युवा नेता अनुराग सिंह ठाकुर को बधाई देने वालों की भीड़ सुबह से ही आवास पर जुटनी शुरू हो गई थी। समर्थकों ने केक काटकर, देशभक्ति व उत्साहपूर्ण गीत गाकर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया। हिमाचल से पहुँचे लोगों ने पारंपरिक अंदाज़ में हिमाचली धुनों पर जन्मदिन मनाकर माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया।
जन्मदिन के मौके पर केवल जश्न ही नहीं, बल्कि समाज सेवा की भावना भी देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप कैंप, फल वितरण, कंबल वितरण, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
समर्थकों ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने हमेशा युवा सशक्तिकरण, खेल प्रोत्साहन, हमीरपुर के विकास, तथा राष्ट्रीय राजनीति में उल्लेखनीय योगदान दिया है, और यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर पूरे उत्साह के साथ जनता अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करती है।



