Follow Us:

ऊना में बोले अनुराग ठाकुर, ‘देश और हिमाचल को किया जाएगा कुपोषण मुक्त’

डेस्क |

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हमारे सामने ट्यूबोक्लोसिस की समस्या है। एक चौथाई टीबी मरीज भारत में ही हैं। पीएम मोदी ने टीबी को समाप्त करने के लिए 2025 लक्ष्‍य रखा गया है। हिमाचल प्रदेश में हमने 2021 में ही इसे समाप्‍त करने का लक्ष्‍य लिया था। लेकिन कोविड महामारी के कारण यह मुहिम सिरे नहीं चढ़ पाई। इसे लेकर लोगों को जागरूक करें, ब्रेस्ट कैंसर भी तेजी से बढ़ रहा है। बहुत सारी महिलाएं शिकार हो रही हैं। लेकिन मेमोग्राफी की सुविधा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में नहीं थी, हमने इसमें प्रयास किया है छोटे स्तर पर शुरुआत की है।

प्राथमिक जांच में हमने तीन महिलाओं में जांच में कैंसर की पहचान की। आज उनका इलाज होने के बाद वह स्वस्थ हैं। मई का महीना इस सेवा के माध्यम से केवल महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। यानी उनकी जांच ही की जाएगी। डेंगू और मलेरिया को लेकर भी सतर्क किया। अनुराग ने कहा टीबी भी गंदगी के कारण होती है। अधिकतर बीमारियां गंदे पानी से ही फैलती हैं।

अनुराग ने कहा शौलालय न होने के कारण महिलाओं को कष्ट होता था। पीएम मोदी आए उन्होंने 11 करोड़ शौचालय बनवाए, जिन्‍होंने महिलाओं को इज्जत देने का काम किया है। पक्के मकान बनाकर दिए मोदी सरकार ने 65 प्रतिशत महिलाओं को लाभ दिया।

महिला शक्तीकरण का काम संसद मोबाइल सेवा के माध्मय से किया गया है। नर सेवा नारायण सेवा की धारणा से काम किया जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए खून पसीना बहाकर प्रयास संस्था ने काम किया है। इस आपदा के समय मुफ्त वैक्सीन देश की जनता को देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वास्थ्य योद्धाओं के माध्यम से किया है।

कुपोषण को लेकर भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गति नहीं मिली जबकि मोदी सरकर ने आते ही इस पर जोरदार कार्य हुआ है। देश और हिमाचल को कुपोषण मुक्त किया जाएगा। अनाथ बच्चों को गोद लिया है जिनके माता पिता नहीं है। साधना में कमी नहीं थी तो संसाधन बढ़ते गए।