Categories: हिमाचल

दिल्ली पहुंचे अनुराग ठाकुर, प्रवासी हिमाचलियों से चुनाव में मतदान करने का किया आग्रह

<p>हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में प्रवासी हिमाचलियों के एक सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने उनसे आगामी लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से बाहर क़दम रखने वाला हर हिमाचली बेहतर रोज़गार और उज्जवल भविष्य के सपने संजोये देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी क्षमता का लोहा मनवा रहा है।</p>

<p>हम हिमाचली सिर्फ़ रोज़गार करने ही नहीं बल्कि रोज़गार देने की क्षमता,अपनी ईमानदारी और मेहनत के बल पर आज पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हुए हैं। देश के निर्माण और विकास के पहिए को गति देने में हिमाचल प्रदेश वासियों का अहम योगदान है।देश में लोकतंत्र के महापर्व ने पांच वर्षों बाद फिर से दस्तक दिया है। एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मताधिकार का उपयोग करना और अच्छी सरकार चुनना हमारा परम कर्तव्य है।मेरा आप सभी से आग्रह है कि आने वाले 19 मई को अपने सभी ज़रूरी काम निपटा कर हिमाचल पहुंच कर मतदान करें और अच्छी सरकार चुनने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।</p>

<p>अनुराग ठाकुर ने कह कि विकास किस रफ़्तार से आगे बढ़ेगा ये जागरूक मतदाता ही तय करते हैं ।हिमाचल और देश की जनता ने 2014 लोकसभा चुनावों में में केंद्र में मोदी सरकार और 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार चुनकर हिमाचल के विकास को डबल इंजन लगाया है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है और इसलिए प्रदेश के विकास के लिए कई हज़ार करोड़ की सौग़ातें मोदी सरकार ने प्रदेश को दी हैं।हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा जोकि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने छीन लिया था उसे मोदी सरकार ने वापस देकर हिमाचल के हितों की रक्षा की है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

3 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

3 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

4 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

4 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

4 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

8 hours ago