हिमाचल

प्रदेश में सेब पर मंडराया खतरा, अल्टरनेरिया बीमारी की चपेट में बगीचे: राठौर

प्रदेश में सेब पर मंडराया खतरा, अल्टरनेरिया बीमारी की चपेट में आए बगीचे, सेब के आकार और रंग पर हो रहा सीधा असर, कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने बीमारी को महामारी घोषित करने की मांग, बीमारी की रोकथाम के लिए केंद्र से भी मदद लेने की कही बात।

हिमाचल प्रदेश की 5 हजार करोड़ की सेब आर्थिकी पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। सेब के बगीचे अल्टरनेरिया नामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं जिसका सीधा असर सेब के आकार और रंग पर हो रहा है। सेब के पत्ते समय से पहले ही झड़ रहे हैं जिस वजह से प्रदेश के बागवान खासे चिंतित हैं.

शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस विधायक व राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने सेब पर फैली इस अल्टरनेरिया बीमारी को महामारी घोषित करने की मांग की है और केंद्र सरकार से भी बीमारी की रोकथाम के लिए सहयोग की बात कही है।

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अल्टरनेरिया बीमारी प्रदेश के कई इलाकों में महामारी का रूप धारण कर चुकी है। कुछ इलाकों में 95 फ़ीसदी बगीचे बीमारी की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से बातचीत कर इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाए।1982- 83 में भी सेब पर स्कैब बीमारी लग गई थी जिस पर समय रहते कदम उठाए गए और केन्द्र ने मदद ली गई।

सरकार गम्भीरता को समझते हुए अल्टरनेरिया बीमारी की रोकथाम के लिए कदम उठाए और केंद्र से भी मुद्दे को उठाने का काम करे। हालांकि बागवानी विभाग ने टीमें भेजी हैं लेकिन इस बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए अनुसंधान की भी जरूरत है।मार्केट में उपलब्ध दवाइयों की गुणवता पर भी सवाल उठ रहे हैं इसकी भी मॉनिटरिंग होनी चाहिए। इसके अलावा विदेशों से आयात हो रहे सेब के पौधों पर भी शक की नजरें है इन पौधों का

क्वारंटाइन होना चाहिए। उसके बाद ही बागवानों को उपलब्ध करवाने चाहिए। सेब के साथ विदेशों से बीमारियों का आयात नहीं होना चाहिए यह सरकार और बागवानी विभाग को सुनिश्चित करना है। सेब पहले ही घाटे का सौदा बनता जा रहा है ऐसे में बीमारियों के पनपने से सेब उत्पादन हिमाचल में बेहद मुश्किल हो जाएगा।

Kritika

Recent Posts

सरकार और ई.एफ.एस. फेसिलिटीज सर्विसिज ग्रुप लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आज यहां…

4 hours ago

कर्मचारियों का जीपीएफ़ गिरवी रखकर भी क़र्ज़ ले रही है सरकार : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुक्खू…

4 hours ago

प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा: अनिरुद्ध सिंह

प्रदेश में नशे के खिलाफ जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में…

4 hours ago

शाहपुर में डायलेसिस की मिलेगी सुविधा, आपरेशन थियेटर होगा स्थापित: पठानिया

धर्मशाला, शाहपुर 31 अगस्त: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर अस्पताल में…

5 hours ago

देहरा के कायाकल्प को लेकर रूपरेखा तैयार, डीसी ने दिए औपचारिकताओं को पूरा करने के निर्देश

धर्मशाला, 31 अगस्त: प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार देहरा विधानसभा क्षेत्र…

5 hours ago

हिमाचल में आर्थिक संकट लेकिन कर्मचारियों को समय पर दिया जा रहा वेतन: हर्षवर्धन चौहान

हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। और विपक्ष लगातार सरकार पर…

5 hours ago