Follow Us:

लाहौल स्पीतिः स्पिति दाछंग मेले में तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन

पी. चंद, शिमला |

जिला प्रशासन लाहौल स्पीति द्वारा दाछंग मेले के शुभ अवसर पर काजा में पहली बार तीरंदाजी स्पर्धा का सफल आयोजन किया गया है। तीरंदाजी स्पर्धा होगी जोकि महिला और पुरुष वर्ग में आयोजित में की गई है। इसमें पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को छेरिंग बोध को 7 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार हासिल करने वाले नवांग टाकपा को 5हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार हासिल करने वाले सोनम तंडूप को 3हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाले देचेन्न  को 5 हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार हासिल करने वाले मुन्नी को 3 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार हासिल करने वाले सुमन और छरेरिंग लामा, पद्मा डोल्मा  को 2 हजार का इनाम दिया गया। प्रतियोगिता पुलिस थाना खेल मैदान में आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ज्ञान सागर नेगी ने की उन्होंने इस दौरान कहा कि लाहौल स्पीति में तीरंदाजी कई वर्षों से संस्कृति का हिस्सा रही है। यहां से पहले भी राष्ट्रीय तरफ से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक तीरंदाजी में भारत का प्रतिनिधित्व के खिलाड़ी कर चुके हैं। यहां तक कि ओलंपिक में भी स्पीति के रहने वाले खिलाड़ी में प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन जैसे-जैसे टीवी और अन्य मनोरंजन के साधन स्पीति में पांव पसारने लगे तो लोग अपने पारंपरिक खेलों से धीरे-धीरे दूर होने लगे हैं।

इसी कड़ी  में  पुरानी परंपराओं को जीवित करने के लिए प्रशासन ने तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि इस तरह की प्रतियोगिता के माध्यम से स्पीति के युवक-युवतियों में तीरंदाजी के प्रति उत्साह को बढ़ाना है। ताकि वह अपने पारंपरिक खेल को भी जीवित रख सकें साथ ही साथ तीरंदाजी में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश देश का प्रतिनिधित्व कर सकें। हमारी इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। भविष्य में भी इसी प्रतियोगिता होती रहेगी। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन सहित स्थानीय लोग भी भारी मात्रा में मौजूद रहे।