जिला कांगड़ा के उपमंडल ज्वाली के अधीन लुधियाड में एक आर्मी जवान की ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिससे समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। जवान सोहन सिंह का पार्थिव शव आज सुबह पैतृक स्थान लुधियाड में पहुंचा। शव को देखकर परिजनों सहित हर कोई बिलख-बिलख कर रोने लगा।

वहीं, देह के साथ आए जवानों ने बताया कि सोहन सिंह सुबह ड्यूटी पर तैनात था कि उसको छाती में दर्द होने लगा। उसको उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को शाम 7 बजे इसकी जानकारी मिली जिसको सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बता दें शहीद सोहन सिंह 38 पुत्र सरन दास जम्मू के पूंछ में 152-टीए में बतौर सिपाही तैनात था। बुधवार को 16पंजाब जोल कैंट से जगतार सिंह और 152-टीए के सूबेदार के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी ने श्मशानघाट पर सलामी दी। जवान सोहन सिंह के बेटे मयंक चौधरी ने मुखाग्नि दी। मृतक अपने पीछे माता राज कुमारी, पिता सरन दास, पत्नी सुनीता देवी, बेटा मयंक (6 साल) और बेटी रिधिका (3 साल) को छोड़ गया है। ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने भी जवान की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि दी।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…