Follow Us:

केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही हर महिला के खाते में एक लाख रुपए

Desk |

केंद्र में कांग्रेस सरकार बनते ही हर महिला के खाते में एक लाख रुपए आएंगे और युवाओं को 30 लाख रोजगार का जो वादा कांग्रेस ने किया है वह भी पूरा किया जाएगा यह बात कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहीं।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रामपुर के फांचा पंचायत में लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटी हुई है
उन्होंने लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है
उन्होंने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने जो ₹1500 हर महीने देने का वादा किया था उसे लागू कर दिया गया है

हालांकि भाजपा के नेता इसके खिलाफ भी कोर्ट तक चले गए थे। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस सरकार बनती है तो देश की हर महिला के खाते में एक लाख हर वर्ष दिया जाएगा।