Follow Us:

केरू पहाड़ पर बनेगा करोड़ों का पुल, चंबा और डलहौजी के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

|

  • राष्ट्रीय राजमार्ग पर केरू पहाड़ के पास बनेगा करोड़ों का पुल

  • पर्यटन और यातायात के लिहाज़ से मिलेगा बड़ा लाभ

  • मंत्री विक्रमादित्य सिंह की स्वीकृति से डलहौजी को मिली बड़ी सौगात


Dalhousie Bridge Construction: डलहौजी, हिमाचल प्रदेश के  पठानकोट-बनीखेत- चंबा-भरमौर एनएच पर  अब केरू पहाड़ के समीप एक महत्वपूर्ण पुल का निर्माण होने जा रहा है। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी की मांग पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस पुल निर्माण को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह पुल चालीस करोड़ रुपये से अधिक लागत से बनेगा और इसका उद्देश्य डलहौजी को बेहतर और सुगम संपर्क मार्ग प्रदान करना है।

आशा कुमारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जब मंत्री डलहौजी दौरे पर आए थे, तब उन्होंने यह विषय प्रमुखता से उठाया था, जिस पर अब कार्य आरंभ होने जा रहा है। यह पुल खासकर पर्यटन सीज़न, मानसून और बर्फबारी के समय यात्रा को सुरक्षित और सुलभ बनाएगा।

पुल निर्माण से पर्यटन व्यवसाय, स्थानीय रोजगार, और आवागमन में भारी सुधार होगा। स्थानीय जनता और पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों में इस निर्णय को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है।