Follow Us:

केलांग के अशोक चेवांग ने अपने खेत में उगा डाला 3 किलो शलगम

पी.चंद, शिमला |

लाहौल-स्पिति के मुख्यालय केलांग के किसान अशोक चेवांग ने अपने खेत में 3 किलो का शलगम उगा दिया। इतने बड़े शलगम को देखकर वह खुद भी हैरान है। अशोक का कहना है कि शलगम का खेत लगाया था। उसमें और भी शलगम लगे है। लेकिन ये सबसे बड़ा शलगम है। जिसका भार 3 किलो है। इससे पहले उनके खेत में इतना बड़ा शलगम नहीं उगा।

अशोक का कहना है कि खेतों में वह सिर्फ़ गाय का गोबर ही डालते है। किसी तरह के रसायन या कीटनाशकों का प्रयोग खेती में नहीं किया जाता है। बीज भी स्थानीय मार्किट से लिया गया था। वैसे उनके खेत में शलगम का आकार अच्छा होता है। लेकिन इतना बड़े आकार का शलगम पहली बार उनके खेत में उगा है।