<p>हिमाचल में कोरोना के मामले निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं वहीं अब कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति की पहचान अशोक निवासी ज्वालामुखी में अंब नामक गांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति लीवर के साथ एज़ोटेमिया और कूल्गोपाथी का मरीज था। व्यक्ति अपना इलाज पीजीआई में करवा रहा था और वहां से डिस्चार्ज होकर टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गाया था।</p>
<p>उसका कोरोना जांच का नमूना लिया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट की पुष्टि के बाद मरीज को प्रोटोकॉल के अनुसार SARI वार्ड से जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा था और व्यक्ति ने रासंते में ही एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया। मरीज के मरने की पुष्टि ऑन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने की है। रोगी में उच्च सह-रुग्णताएं थीं।</p>
<p>इसके अलावा संस्थागत क्वारंटाइन योल में दो सेना के जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक 23 साल और दूसरा 33 साल का जवान पॉजिटिव पाया गया। दोनों को एमएच योल में शिफ्ट कर दिया गया है।</p>
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…