Follow Us:

खराब मौसम ने रोका मुख्यमंत्री का रास्ता,नहीं पहुंच पाए धर्मपुर

डेस्क |

खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने व पीड़ितों से मिलने नहीं आ सके। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को दोपहर  2 बजे हैलीकाप्टर से धर्मपुर पहुंचना था और यहां पर रियूर गांव में हुए नुकसान का जायजा लेना था।

साथ ही उन्हें प्रभावित परिवारों से भी मिल कर उनका हाल चाल जानना था। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री खराब मौसम के चलते शिमला से उड़ान नहीं भर पाए। इससे पहले भी जब मुख्यमंत्री सरकाघाट आए थे तो वह धर्मपुर नहीं पहुंच पाए थे।

धर्मपुर के लोग उनका इंतजार ही करते रह गए थे। दूसरी बार लोग उनसे मिल कर अपनी व्यथा नहीं सुना पाए।