Follow Us:

बाहरा यूनिवर्सिटी में “गुलाल वाइब्स” के साथ मनाया गया रंगारंग होली उत्सव


bahra-university-gulal-vibes-holi-celebration

➤ बाहरा यूनिवर्सिटी में “गुलाल वाइब्स” इवेंट के साथ होली का भव्य आयोजन
➤ डीजे मॉरीन की धुनों पर छात्रों और स्टाफ ने जमकर किया डांस
➤ प्राकृतिक गुलाल के साथ सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाया त्योहार


शिमला। बाहरा यूनिवर्सिटी परिसर में इस बार होली का उत्सव रंगों के साथ-साथ संगीत, उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया। यूनिवर्सिटी के इवेंट्स क्लब द्वारा आयोजित “गुलाल वाइब्स” कार्यक्रम ने पूरे कैंपस को एक जीवंत उत्सव में बदल दिया, जहां छात्र और स्टाफ एक साथ रंगों की मस्ती में झूमते दिखाई दिए।

सुबह से ही यूनिवर्सिटी परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हर तरफ उड़ती गुलाल, हंसी-मजाक और गूंजते संगीत ने ऐसा रंग जमाया कि हर कोई इस उत्सव का हिस्सा बनता चला गया। छात्रों के चेहरों पर खुशी और रंगों की चमक ने पूरे कैंपस को उत्सव के रंगों से भर दिया।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण डीजे मॉरीन रहीं, जिनकी जोशीली धुनों ने माहौल में नई ऊर्जा भर दी। उनके म्यूजिक बीट्स पर छात्रों और स्टाफ ने जमकर डांस किया और रंगों के इस उत्सव को यादगार बना दिया। आयोजन के दौरान प्राकृतिक गुलाल का उपयोग किया गया, जिससे यह उत्सव सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल भी बना रहा।

इस अवसर पर रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने छात्रों, शिक्षकों और हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सकारात्मकता का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे और सौहार्द को मजबूत बनाता है।

वहीं बाहरा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेलफेयर अनुराग अवस्थी ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह होली के रंग जीवन को खूबसूरत बना देते हैं, उसी तरह सभी का जीवन खुशियों, सफलता और अपनों के साथ से हमेशा रंगीन बना रहे।

गुलाल वाइब्स” कार्यक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बाहरा यूनिवर्सिटी केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि संस्कृति, उत्साह और आपसी जुड़ाव का मजबूत मंच भी है। इस आयोजन ने छात्रों के बीच दोस्ती, एकता और खुशियों के रंग भरने में अहम भूमिका निभाई।