Follow Us:

PGI से घर लौटी बख्शो देवी, हालत खतरे से बाहर

समाचार फर्स्ट |

उड़नपरी बख्शो देवी को पीजीआई चंडीगढ़ से छुट्टी मिल गई है। हालत खतरे से बाहर होने के बाद बख्शो ईसपुर स्थित अपने घर पहुंच गई हैं। हालांकि, बख्शो ने जहर क्यों निगला, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। एएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि सोमवार यानी आज बख्शो के बयान लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि बख्शो ने शनिवार देर सायं अज्ञात कारणों से किसी कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए, जहां गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया।

बख्शो ने 2 वर्ष पहले नंगे पांव 5 हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया था जिसके बाद वह एकाएक सुर्खियों में आई थीं।