<p>बीड़ बिलिंग घाटी बर्फबारी से फिर गुलजार हो गई है। शुक्रवार देर रात से बिलिंग में बर्फ गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार सुबह मिली जानकारी अनुसार बिलिंग में करीब एक फुट तक बर्फबारी हुई है। वहीं, बैजनाथ सहित अन्य मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे कुछ दिन तक गर्म रहने वाला मौसम फिर ठंडा हो गया है। बिलिंग में जनवरी माह के बाद मार्च में बर्फबारी हुई है।</p>
<p>हालांकि बिलिंग सड़क मरम्मत के कारण कुछ हिस्सों से बंद चल रही है। ऐसे में बिलिंग तक इस मौसम में पहुंचना आसान नहीं होगा। प्रशासन ने भी लोगों से इस मौसम में बिलिंग न जाने की सलाह दी है। इसके अलावा छोटा भंगाल घाटी के कई स्थानों में भी बर्फबारी हो रही है। मार्च माह में बर्फबारी होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस बार काफी कम बर्फ गिरी है। ऐसे में यदि मौसम कुछ दिन ऐसे रहता है। तो इससे काफी लाभ होगा।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5514).jpeg” style=”height:320px; width:640px” /></p>
Kalibari Temple Durga prayers: देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,…
EarthquakeTremors: हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 3:32 बजे भूकंप…
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…