हिमाचल

डाडासीबा सिविल अस्पताल की बिस्तर क्षमता स्तरोन्नत कर 100 की जाएगीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत निर्माणाधीन डाडासीबा नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में यह अस्पताल 50 बिस्तर का बनाया जा रहा है और दूसरे चरण में इसकी क्षमता 100 बिस्तर तक बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि जसवां क्षेत्र का यह प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थान है और इस क्षेत्र के लोगों को सेवाएं प्रदान करता है, इसलिए अस्पताल में कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल का लगभग 50 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है और शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 3.61 करोड़ रुपए की आवश्यकता है, जिसे राज्य सरकार जल्द उपलब्ध करवाएगी।

इसके साथ ही यहां पर महिला रोग, हड्डी रोग, सर्जरी और एनेस्थिसिया के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ लैब तकनीशियन भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा डाडासीबा अस्पताल को राज्य सरकार आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डाडासीबा नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य बीते पांच वर्षों से धीमी गति से चल रहा है तथा इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को राज्य सरकार विशेष अधिमान दे रही है तथा इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 200 पद भरने का निर्णय लिया गया है।

इसके अतिरिक्त राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर तथा सहायक प्रोफेसर के 22 पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए भी प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में आपाकालीन चिकित्सा अधिकारी के आठ पद भरे जाएंगे। साथ ही पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में सहायक प्रोफेसर के पांच पद भरे जाएंगे, ताकि इन दोनों चिकित्सा महाविद्यालयों में ट्रॉमा सेंटर क्रियाशील कर लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके।

Kritika

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

19 mins ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

37 mins ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

51 mins ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

5 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

6 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

7 hours ago