Follow Us:

“भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक नूरपुर में हुई बैठक”

डेस्क |

भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक नूरपुर में बैठक का आयोजन ज़िला पार्टी कार्यालय भलेटा जस्सूर में किया गया. वैठक में भाजपा के कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र प्रभारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार मुख्य रूप से उपस्थ्ति रहे।

उन्होंने बूथ शशक्तिकरण अभियान से सम्बंधित बूथ स्तर पर किये जाने वाले कार्य को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा वूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाएगी । उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के चुनावों के लिए तैयारी में जुट गई है।

इसी के अंतर्गत बूथ शाक्षतिकर्ण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, ज़िला ,मण्डल और बूथ को शशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर धरातल पर उतारा जा रहा है परमार जी ने कहा कि भाजपा लोकसभा की चारो सीटे जीतेगी और नया रिकॉर्ड बनाएगी

प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने भी वैठक को सम्बोधित किया और कहा कि भाजपा जिला नूरपुर और जिला देहरा में नगर परिषद, नगर पंचायत और ब्लॉक समिति सदस्य की कार्यशाला का आयोजन 27 अक्टूबर को भलेटा जस्सूर भाजपा कार्यालय में करेगी और उन्होंने आगामी पार्टी के कार्यकर्मो के बारे में भी बताया।