Categories: हिमाचल

बिलासपुर में बनने वाले AIIMS में होंगी ये सुविधाएं

<p>बिलासपुर में बनने वाला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS प्रदेश के लोगों के साथ -साथ अन्य राज्यों के लोगों के लिए भी आधुनिक चिकित्सा का केंद्र होगा। इसका निर्माण 205 एकड़ भूमि में होगा तथा पूरे संस्थान को 3 मुख्य भागों शैक्षणिक, स्वास्थ्य देखभाल तथा आवासीय क्षेत्र में बांटा गया है। इसके निर्माण पर कुल 1351 करोड़ रूपये का अनुमानित खर्च आंका गया है।</p>

<p>इसमें आंतरिक सड़क मार्ग, कॉलेज प्लाजा, OPD, नर्सिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, लाइब्रेरी, रिसर्च सेंटर, मरीजों के साथ आने वाले लोगों के लिए रेस्ट रूम,&nbsp; स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स करने वाले डॉक्टरों के रहने के लिए हॉस्टल की व्यवस्था होगी। इसके अलावा कार्यरत नर्सो के लिए नर्स हॉस्टल की सुविधा होगी।</p>

<p>संस्थान में हर वर्ष प्रत्येक बैच में एमबीबीएस की 100 सीटें तथा नर्सिंग की 60 सीटें होंगी। अस्पताल में मरीजों के लिए कु ल 750 बिस्तर होंगे जिनमें&nbsp; से सामान्य&nbsp; 320 बिस्तर, अति विशिष्ट के 300 बिस्तर, आपातकालीन व आयुष के 130 बिस्तर होंगे। गहन चिकित्सा केंद्र में 15 अत्याधुनिक शल्य चिकित्सा कक्ष, हीलिंग गार्डन, 750 क्षमता का&nbsp;ऑडिटोरियम होगा। आवासीय क्षेत्र में आवास टाईप -2 के&nbsp; 10 फ्लैट टाईप -3 के&nbsp; 18 फ्लैट ,टाईप -4 के 21 फ्लैट और टाईप-5 के&nbsp; 24 तथा टाईप – 6 की 6 यूनिट&nbsp; होंगी। आवासीय क्षेत्र में कार्यरत नर्सों के लिए 1400 क्षमता वाले हॉस्टल का निर्माण होगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago