Categories: हिमाचल

बिलासपुर: HRTC बस में महिला यात्री की हरकतों से परेशान चालक ने पुलिस चौकी को घुमाई बस

<p>रविवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की मनाली से चंडीगढ़ जा रही एक वॉल्वो बस को एक महिला यात्री की बचकानी हरकतों के कारण चालक को कोठीपुरा से वापस बिलासुपर पुलिस चौकी तक लाना पड़ा। इससे बस में सवार अन्य यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।</p>

<p>जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की मनाली से चंडीगढ़ जा रही वॉल्वो बस नंबर एचपी 66ए 2207 बिलासपुर से लगभग आठ किलोमीटर दूर कोठीपुरा के पास पहुंची तो बस में सवार एक महिला जोर-जोर से उल्टियां करने के बहाने चिल्लाने जैसी बचकानी हरकतें करने लगी।</p>

<p>पुछने पर इस महिला ने चालक-परिचालक के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। महिला के इस व्यवहार को देखते हुए चालक को मजबूरन बस को वापस बिलासपुर पुलिस चौकी लाना पड़ा। जब वहां पर पुलिस कर्मचारियों ने उससे बात की तो अपने पिता को डीएसपी और किसी रिश्तेदार के विधायक होने की धमकी देने लगी। साथ ही महिला खुद को एनआरआई व पंजाब के जालंधर की रहने वाली बता रही थी। बाद में बस में सवार अन्य महिला यात्रियों ने उसे समझाया।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

8 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

13 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

13 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

14 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

14 hours ago