हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज यानि शनिवार को बिलासपुर और मंडी में 10 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 3.2 रही। ये भूकंप की एरिया डेफ़्त 7 किलोमीटर तक का रहा। बहरहाल किसी तरह के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है लेकिन लोग अपने घरों से बाहर जरूर खड़े नज़र आए। बता दें कि कल जिला चंबा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 2.7 मापी गई है।
.jpeg)
.jpeg)



