हिमाचल

बिलासपुर गोलीकांड: बंबर ठाकुर का बेटा पुरंजन अरेस्ट

बिलासपुर गोलीकांड: बंबर ठाकुर का बेटा पुरंजन अरेस्ट, सरेंडर करने से पहले ही पुलिस ने उठाया

बिलासपुर गोलीकांड को लेकर पुलिस ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे पुरंजन ठाकुर को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर किया। वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने पुरंजन को सुबह 10 बजे से पहले ही उठा लिया। हालांकि गोलीकांड के मास्टरमाइंड पुरंजन के अलावा एक अन्य आरोपी मल्ली अभी तक फरार है। यह वही आरोपी है, जिसने बंबर ठाकुर के बेटे को शूटर मुहैया कराया था।

यहां जान लें कि गत 20 जून को बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर दिन दहाड़े एक युवक पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसके बाद से आरोपियों की तलाश थी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शूटर सन्नी गिल ने पूछताछ में पुरंजन का नाम उगला था और यह यह भी बताया था कि गोलीकांड को अंजाम देने के लिए उससे सौदा किया गया था।

कुछ रकम उसे पहले ही दे दी गई थी और कुछ काम होने के बाद दी जानी थी। 23 फरवरी को जबली में रेलवे के कार्यालय में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला हुआ। इस मामले में सौरभ पटियाल और उसके साथियों पर केस दर्ज हुए हैं।

बताते चलें कि गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुरंजन ठाकुर ने प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। लेकिन, हाईकोर्ट ने आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद आरोपी को 27 जून को सुबह 10 बजे तक पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे।

बीते 20 जून को बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े एक युवक पर गोलियां चली थीं। पुलिस की जांच में गोलीकांड का मुख्य आरोपी पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा पुरंजन ठाकुर निकला। इस मामले को लेकर एसपी बिलासपुर विवेक चहल ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से खुलासा किया था।

Kritika

Recent Posts

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

14 hours ago

माँगों को लेकर पेंशनर्स का मंथन, JCC गठन की उठायी मांग, सरकार को दी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक शिमला के कालीबाड़ी हॉल में आयोजित की गई।…

14 hours ago

शिमला के चलौंठी में भूस्खलन से चार मंजिला भवन को खतरा

राजधानी शिमला बारिश के बाद लैंडलाइन की घटनाएं शुरू हो गई है। बीते दिन हुई…

14 hours ago

16वें वित्त आयोग के समक्ष हिमाचल ने मजबूती से रखा अपना पक्ष: विक्रमादित्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली दौरे से वापस लौटे.…

14 hours ago

हिमाचल प्रदेश में हावी हो रहा माफिया राज: बिंदल

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार…

15 hours ago

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई…

20 hours ago