Categories: हिमाचल

बिलासपुर: सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को जल्द मिलेगा स्थाई ठिकाना, प्रशासन ने खाका किया तैयार

<p>बिलासपुर की सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गौवंश को शीघ्र ही स्थाई ठिकाना मिल जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए डीसी बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि इन बेसहारा गौवंश को जिला में चल रहे 12 गौ सदनों में शिफ्ट किया जाएगा। सरकार की तरफ से 500 रुपए प्रति पशु प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए किसी भी गौसदन का रजिस्ट्रर्ड होना या न होना लाजमी नहीं है। संबंधित गौसदन में कम से कम 30 पशु होने अनिवार्य हैं।</p>

<p>उन्होंने बताया कि जिला में दो स्थानों को गौ सैंच्युरी के लिए चयनित किया गया है। इसके तहत एक गौ सैंच्युरी धारटटोह और दूसरी बरोटा डडवाल में बनाई जाएगी। दोनों का एफआरए केस बनाकर एनओसी के लिए वन विभाग को भेजा जाएगा। वहीं, पशु पालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिला में मौजूदा सयम 14 सौ गौ वंश सड़कों पर है। उन्होंने बताया कि इनमें से विभाग द्वारा 898 की टैगिंग की जा चुकी है और संबंधित गौ सदनों को उनकी क्षमता के तहत दिए जाने वाले गौ वंश को यदि कोई सदन छोड़ता है तो उससे न केवल जवाबतलबी की जाएगी बल्कि इससे कोई भी अपने पशु को नहीं छोड़ पाएगा।</p>

<p>उपायुक्त ने बताया कि इसी प्रकार की टैगिंग लोगों के पशुओं की भी की जाएगी। इसके तहत एक यूनिक नंबर लगाया जाता है और उसे विभाग की पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा। इससे आने वाले समय में बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि गौ सदनों के संचालन के लिए जिला स्त्तर पर डीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है और इसी प्रकार उपमंडल स्त्तर पर एसडीएम और लोकल लेबल पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के तहत सभी लोगों के गऊओं और भैंसों का निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा। यह कार्यक्रम पहली अगस्त से शुरू होकर जुलाई, 2021 तक चलेगा। इसके लिए संबंधित पशु की टैगिंग लाजमी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

11 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

11 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

11 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

11 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

13 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

14 hours ago