Categories: हिमाचल

बिलासपुर: नैना देवी के दरबार पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मां के चरणों में नवाया शीश

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री मां नैना देवी मंदिर पहुंचे। राज्यपाल ने मां नैना देवी के दर्शन किए और विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रशासन ने राज्यपाल के स्वागत के लिए पहले से सारी तैयारियां कर रखी थी।

इस दौरान जिलाधीश बिलासपुर राजेश्वर गोयल मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम और मंदिर अधिकारी इस मौके पर स्वयं मौजूद रहे। श्री नैना देवी पहुंचने पर राज्यपाल का स्थानीय प्रशासन और पुजारी वर्ग के द्वारा स्वागत किया गया। वहीं, मंदिर में विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ पंडित अभिषेक शर्मा ने राज्यपाल को पूजा अर्चना करवाई।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि तेलंगाना की सरकार और हिमाचल प्रदेश की सरकार के साथ मिलकर हैदराबाद में एक हिमाचल पर्यटन केंद्र स्थापित करेंगे। जहां पर हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के बारे में दक्षिण भारत के लोगों को भी व्यापक जानकारी मिल पाएगी। ताकि दक्षिण भारतीय से भी लोग हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों पर दर्शन का लाभ उठा सकें।

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

3 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

4 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

4 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

8 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

9 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

10 hours ago