Categories: हिमाचल

बिलासपुर: राज्यपाल ने किया एनिमल ट्रामा सेंटर का उद्घाटन

<p>हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। बिलासपुर दौरे के दौरान राज्यपाल ने पशुपालन विभाग के कार्यालय परिसर में 12.25 लाख के बजट से तैयार प्रदेश के पहले पशु आघात केंद्र यानी एनिमल ट्रामा सेंटर का उदघाटन किया। गौरतलब है कि चंडीगढ़-मनाली और शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे बिलासपुर जिले से होकर गुजरता है जिसके चलते आए दिन बेसहारा पशु दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं जिसे देखते हुए एनिमल ट्रामा सेंटर का निर्माण किया गया है।</p>

<p>ट्रामा सेंटर के उदघाटन के बाद राज्यपाल ने जिला रेडक्रॉस मेले का भी विधिवतरूप से शुभारम्भ भी किया। रेडक्रॉस मेले के दौरान रन फ़ॉर ड्रग फ्री, सिग्नेचर अभियान, ब्लड डोनेशन कैम्प सहित लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुतियां दी गयी। वहीं मेले में पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से सम्बंधित लगाए गए स्टाल का निरीक्षण भी किया। राज्यपाल ने जहां बिलासपुर में बने पशु आघात केंद्र को घायल बेसहारा पशुओं के लिए संजीवनी बूटी बताया है तो साथ ही रेडक्रॉस संस्था द्वारा सामाजिक दायित्व का वहन करते हुए आमजन के उत्थान के लिए कार्य करने की भी बात कही।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

1 hour ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

1 hour ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

1 hour ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

1 hour ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

5 hours ago