Categories: हिमाचल

बिलासपुर: राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने पर कार सेवा करने जाएंगे हिमाचल के मुसलमान

<p>अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू होने पर हिमाचल के मुसलमान जत्थों में कार सेवा करने जाएंगे। इस बात की जानकारी देते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक के.डी. हिमाचली ने कहा कि सुप्रमी कोर्ट के फैसले का भारत के 99 प्रतिशत मुसलमान समर्थ किया है। इस फैसले के बाद सारा झगड़ा समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि देश का हिंदू व मुसलमान अमन व शांति चाहता है और देश को दोबारा विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया विजन तथा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ अगे बढ़ रहा है। लेकिन कुछ स्वार्थी तत्वों को देश का यह अमन व तरक्की रास नहीं आ रही है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की राजनीतिक रोटियां अब बंद हो गई हैं। इसलिए ये लोग हिंदू और मुसलमानों को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के 20 करोड़ मुसलमानों का रहनुमा न तो कोई एन.जी.ओ. है और न ही कोई अन्य। इन्हीं लोगों की वजह से गरीब मुसलमानों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिल पाया। इन लोगों ने कभी भी मुसलमानों के हित में काम नहीं किया बल्कि मुसलमानों के नाम पर विदेशी चंदा लेकर ऐश ही की।</p>

<p>के.डी. हिमाचली ने कहा कि इकबाल अंसारी ने रिव्यू पीटीशन से अलग होकर अच्छा काम किया है और देश के अन्य लोगों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए और अब राम मंदिर निर्माण में कोई अड़चन पैदा नहीं करनी चाहिए। मुसलमानों के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने काम किया है। प्रदेश की जय राम सरकार ने भी मस्जिदों में नमाज अता करने के लिए दरियों हेतु 25 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया है। इससे पहले किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

9 hours ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

9 hours ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

9 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

9 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

10 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

18 hours ago