Categories: हिमाचल

बिलासपुर की नौशीन बनीं ‘मिस क्वीन ऑफ हिमाचल’

<p>एलायंस अकादमी की ओर से मिस क्वीन ऑफ हिमाचल 2019 का आयोजन कुल्लू के बदाह में करवाया गया। इसमें जितेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कैटवॉक कर सुंदरियों ने हुस्न के जलवे बिखेरे। इसमें कुल्लू की तिष्या रक्षिता ब्रांड अंबेसडर ऑफ मिस इंडिया यूनिवर्सल, बिलासपुर की नौशीन को मिस क्वीन ऑफ हिमाचल चुना गया।</p>

<p>फर्स्ट रनर अप कुल्लू की इशा, शिमला की रंजन रामटा सेकेंड रनरअप रहीं। इसके अलावा सुंदरियों को सात सब टाइटल्स भी प्रदान किए गए। इसमें दिवा ऑफ द ईयर कुल्लू की नताशा, फेस ऑफ द इयर शिवांगी जंबाल, मिस क्लासिक फोक इशा, मिस प्रोफिशिएंट काजल मेहता रामपुर से, मिस ग्रेगेरियस प्रगति कटोच कांगड़ा, मिस रैंप वाक अमीषा शुक्ला कुल्लू, मिस इंटेलेक्चुअल का खिताब कुल्लू की शगुन को दिया गया।</p>

<p>मिस क्वीन ऑफ हिमाचल की तीनों विजेता को मिस इंडिया यूनिवर्सल के लिए डायरेक्ट एंट्री मिली है। मिस इंडिया यूनिवर्स एल की प्रतियोगिता मई महीने में मुंबई या दुबई में करवाई जाएगी। तिष्या रक्षिता को मिस इंडिया यूनिवर्सल की ब्रांड एबेस्डर चुना है। विजेता प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

11 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

11 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

15 hours ago