हिमाचल

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

 

मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक

रोजाना मात्र 40 से 50 टेंडम उड़ानें ही संभव हो पा रही

Dharamshala: विश्व प्रसिद्ध बीड़-बिलिंग घाटी में इस सीजन मौसम की मार देखने को मिल रही है। विदेशी पायलटों के बिना मानव परिंदों से खचाखच भरा रहने वाला आसमान सूना लग रहा है। मौसम की बेरुखी के कारण रोजाना मात्र 40 से 50 टेंडम उड़ानें ही संभव हो पा रही हैं और दोपहर 12 बजे के बाद मौसम का मिजाज उड़ानों के अनुकूल नहीं रह रहा है। अममून इस वक्‍त तक बीड़-बिलिंग घाटी मानव परिंदों से भरा रहता है। लेकिन अब तक घाटी में पायलटस खासकर विदेशियों ने दस्तक देने से परहेज किया है। 15 सितंबर के बाद से बिलिंग से नियमित तौर पर उड़ानें हो रही हैं। पिछले दो दिन में तीन-चार विदेशी पायलट बीड़ पहुंचे हैं, जबकि 2 अक्तूबर से बड़ी संख्या में विदेशी पायलटों के बीड़ में आने की उम्मीद है। माना जाता है कि विदेशी पायलट मौसम के उड़ानों के अनुकूल होने पर ही बीड़ का रुख करते हैं। 2 नवंबर से पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप भी है। ऐसे में समय बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पायलट उड़ानों के लिए मौजूद रहेंगे। अक्तूबर और नवंबर में घाटी में रौनक की उम्मीद है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

53 mins ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

1 hour ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

2 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

3 hours ago