Follow Us:

प्रदेश में बर्ड फ्लू का कहर जारी, 4 और पक्षियों ने तोड़ा दम

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल के कांगड़ा में पौग बांध क्षेत्र में  चार और पक्षियों की मौत हो गई। इनमें दो बार हेडेड गीज, एक जलकाग और एक जंगली बत्तख शामिल हैं। अब ऐसे पक्षियों की मौत का आंकड़ा 4 हजार 970 तक पहुंच गया है। रविवार को तीन पक्षी नगरोटा सूरियां के जवाली बीट में, एक धमेटा बीट में मृत पाया गया। पीसीसीएफ वन्य प्राणी अर्चना शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि पांच दिनों से म़ुत्यु दर में कमी आई है। ये लगातार दहाई के आंकड़े से कम रहा है। बावजूद इसके निगरानी पहले की तरह की जा रही है। इसमें कोई कमी नहीं की गई है। विदेशी पक्षी मार्च- अप्रैल में वापस अपने देशों को उड़ान भरते हैं। तब तक निगरानी रखी जाएगी।

उधर, पशुपालन विभाग भी बराबर निगरानी रखे हुए हैं। अभी प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर रोक लगी हुई है। पशुपालन निदेशक डॉ. अजमेर सिंह डोगरा ने बताया कि प्रदेश में बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने में कामयाबी मिली है। एहतियात के तौर पर लोगों खासकर मुर्गी पालकों को जागरूक करने का कार्य जारी है।