Follow Us:

बिसालपुर: छत्तीसगढ़ में शहीद ITBP के जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नवनीत बत्ता |

घुमारवीं के आईटीबीपी जवान महेंद्र सिंह का उनके पैतृक गांव संदियार में शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी। सुबह करीब सात बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचाया गया। शव के गांव में पहुंचते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया।  घुमारवीं के विधायक राजेन्द्र गर्ग, पूर्व विधायक राजेश धर्माणी, डीसी राजेश्वर गोयल, एसपी साक्षी वर्मा, डीएसपी राजेन्द्र जसवाल और अन्य अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने जवान को अंतिम विदाई दी।

बता दें  कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आईटीबीपी में तैनात बिलासपुर के जवान महेंद्र सिंह की उसके साथी ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह 12 साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। उसके परिवार में पत्नी दो बच्चों के अलावा बुजुर्ग माता-पिता भी हैं। महेंद्र सिंह का विवाह 9 साल पहले हुआ था। बुधवार को आईटीबीपी में तैनात एक जवान ने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिससे 6 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो जवान घायल हुए हैं। इन जवानों में महेंद्र सिंह भी शामिल था।