Follow Us:

उपचुनावों को लेकर भाजपा ने गणेश दत्त को दी बड़ी जिम्मेदारी

पी चंद |

शिमला: हिम्फेड के अध्यक्ष गणेश दत्त को उपचुनावों के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख बनाया गया है। ये फैसला भाजपा मुख्यालय शिमला में पार्टी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

गणेश दत्त के साथ प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर को चुनाव प्रबंधन समिति सह-प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मीडिया प्रमुख कर्ण नंदा रहेंगे। बैठक में उपचुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पार्टी की आगामी योजना तय की गई।

बैठक में हिम्फेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष संजय सूद, विनोद चौहान, सुशील राठौर, शुभंकर सूद, सुदीप महाजन, सुनील धर, ललित ठाकुर, विवेक शर्मा, नरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।