हिमाचल

विभाजन की सोच अब कांग्रेस को विभाजित करने लगी है: राजीव भारद्वाज

कांगड़ा, देश को विभाजित करने वाली सोच कांग्रेस पार्टी को ही विभाजित करने लगी है। भाजपा कांगड़ा चंबा से लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने कहा कांग्रेस के पास देश के लिए कोई मिशन नहीं है। उनके पास पार्टी के भीतर केवल भ्रम, विरोधाभास और विभाजन है जो अब कांग्रेस को ही विभाजित करने लगा है। उन्होंने इंडी गठबंधन नेताओं के लिए कहा है कि उनकी सोच विभाजनकारी है। यह जब एक साथ होते हैं तो तीन बुराइयां साथ होती हैं। यह लोग सांप्रदायिक, घोर जातिवादी व परिवारवादी हैं, ऐसे लोग देश बांट सकते हैं, लेकिन देश को आगे नहीं ले जा सकते।
राजीव भारद्वाज ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को घेरा और कहा कि अंबेडकर नहीं होते तो नेहरू एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते। नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर इसका विरोध किया था। नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक इस परिवार के जितने पीएम हुए, सभी ने आरक्षण का विरोध किया। कांग्रेस ने गरीब, एससी-एसटी, ओबीसी, महिला, हर किसी को धोखा दिया। इसलिए आज उनके पास सिर्फ एक ही वोट बैंक बचा है। ये लोग एक वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आपका आरक्षण छीनकर जिहाद वालों को देना चाहते हैं। कांग्रेस का शाही परिवार टुकड़े गिरोह को पाल पोस रहा है।
राजीव भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए। उन्होंने अपना सारा ध्यान एक परिवार को आगे बढ़ाने पर लगा दिया। कांग्रेस व उनके साथियों ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए। तीन-चार पीढ़ियों का जीवन तबाह कर दिया। कांग्रेस-राजद व उनके साथियों ने गरीबों को तरसाकर रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी दस साल तो पिछली सरकारों को गड्ढे भरने में बीते का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पिछले 10 सालों में बहुत लंबा समय पिछली सरकारों के गड्ढे भरने में लगा। लालू का नाम लिए बिना कहा कि एक इंसान जिसको अदालत ने चोरी के जुर्म में सजा दी। बीमारी के कारण जमानत मिली। उसके घर जाकर बढ़िया खाना पकाकर खाने की फुर्सत है, लेकिन अयोध्या जाने का समय नहीं है।
Kritika

Recent Posts

श्रीलंका में बजेगा हिमट्रेडिशन ब्रांड के उत्पादों का डंका

श्रीलंका में बजेगा हिमट्रेडिशन ब्रांड के उत्पादों का डंका -पड़ोसी देश में पढ़ी जाएगी स्वयं…

57 mins ago

कनिष्ठ कार्यालय सहायक के लिए दस्तावेजों का मूल्यांकन

राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग में दृष्टिबाधित…

59 mins ago

मुख्यमंत्री ने ऊना व हरोली में 356.72 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला ऊना के ऊना और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के…

1 hour ago

बिजली उत्पादन करने वाला जिला बना ऊना: मुख्यमंत्री

पावर कॉर्पोरेशन को 500 मेगावाट सोलर ऊर्जा के दोहन का लक्ष्य पेखूबेला सौर विद्युत परियोजना…

1 hour ago

सरकार ने महिला सम्मान निधि के लिए 23 करोड़ का किया प्रावधान: पठानिया

उप मुख्य सचेतक विधानसभा केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार ने 18 से…

1 hour ago

हरीश चंद्र बने मझवाड़ पाठशाला एसएमसी के प्रधान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्कूल प्रबंधन समिति ,एसएमसी, की आम सभा का आयोजन वीरवार…

1 hour ago