Follow Us:

शिमला में बीजेपी ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, अनुराग ठाकुर ने काटा केक

|

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। देशभर में बीजेपी पार्टी द्वारा उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी बीजेपी द्वारा शेरे पंजाब के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने केक काटा ओर पीएम मोदी को प्रदेश वासियों की ओर से शुभकामनाएं दी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी का हिमाचल के साथ गहरा रिश्ता रहा है और लंबे समय तक हिमाचल में रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने करोड़ों देशवासियों का दिल जीता है और विकास भी किया है। आज उनका जन्मदिन है उनकी दीर्घायु हो और स्वास्थ रहें और ऐसे ही देश का नेतृत्व करते रहे यही कामना की है।