हिमाचल

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट के दावेदार रहे अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष युवराज कपूर ने वीरवार को दर्जनों समर्थकों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू व लोक निर्माण मंत्री एवं लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने पटका पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री की नीतियों में आस्था जताई है।
पूर्व आईपीएस जगत राम भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। युवराज के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप ठाकुर, पूर्व भाजपा महामंत्री दीप राज, बीडीसी सदस्य अनंत राम, पूर्व उपप्रधान परमानंद, नारायण सिंह, गोपाल कृष्ण, चेतन शर्मा, किशोरी लाल, नरेश ठाकुर, कुशल चंद, कुलदीप सिंह, सुंदर सिंह, रूप सिंह, तुला राम, गोपाल गिर, केशव मेहता, बिहारी लाल, परस राम, छाजू राम, मनसा राम, नरेश कुमार, डाबर राम इत्यादि ने भी भाजपा को अलविदा कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा से आये सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
युवराज ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए जीजान से काम करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश हित में बेहतरीन काम कर रहे हैं। उनकी नीतियों से हर व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। प्रदेश को ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, जो खुद गरीब परिवार से संघर्ष कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
Kritika

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

30 mins ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

40 mins ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

2 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

3 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago