Follow Us:

BJP ने चुनावों के लिए तेज की गतिविधियां, खाली पदों की हुई नियुक्ति

हिमाचल भाजपा ने विधानसभा चुनावो के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज हमीरपुर के नादौन से हुकुम सिंह बैंस को भाजपा प्रदेश

डेस्क |

हिमाचल भाजपा ने विधानसभा चुनावो के लिए अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज हमीरपुर के नादौन से हुकुम सिंह बैंस को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है. स्वर्गीय राकेश शर्मा बबली के आकस्मिक निधन से यह पद खाली हो गया था. जिस पर अब हुकुम सिंह बैंस को नियुक्त किया गया है. रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इन पदों कि घोषणा कर दी है.

आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष की जिम्मेदारी कांगड़ा के पालमपुर से घनश्याम शर्मा को दी है. बता दें कि घनश्याम शर्मा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं.