हिमाचल

भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत कांग्रेस में शामिल

नादौन: नादौन ब्लॉक के जलाड़ी-चिलियां वार्ड नंबर-8 से भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य मनजीत कुमार वीरवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों और सरकार के 15 महीने के कार्यकाल में हुए कार्यों में आस्था जताते हुए भाजपा को अलविदा कह दिया। मुख्यमंत्री ने मनजीत को हार पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया।मनजीत बीते चुनाव में 367 मतों से विजयी हुए थे। जलाड़ी सौंखलयां निवासी मनजीत लंबे समय से भाजपा में घुटन महसूस कर रहे थे। वह पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह काम करते रहे, लेकिन उन्हें उचित मान-सम्मान नहीं मिला।
मनजीत को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के समय जलाड़ी के प्रधान जगमोहन डोगरा मणी व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा मौजूद रहे। मनजीत ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वह कांग्रेस पार्टी में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। बीडीसी सदस्य के नाते जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, उसे वह बखूबी निभाएंगे।
प्रदेश सरकार जनहित में बेहतरीन कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा से कांग्रेस में आए मनजीत को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वह सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और अपने वार्ड के विकास में अहम भूमिका अदा करें। कांग्रेस सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।
Kritika

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

11 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

11 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

11 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

11 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

11 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

11 hours ago