Categories: हिमाचल

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्यामा नहीं रही, शोक की लहर

हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्यामा का आज निधन हो गया है। पूर्व मंत्री श्यामा 70 वर्ष की उम्र में  दुनिया को अलविदा कह गई। बता दें की श्यामा शर्मा कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। सोमवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें तुरंत चंडीगढ़ ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

सिरमौर में भाजपा को विशेष पहचान दिलाने और संगठन के लिए उन्होंने बड़े कार्य किए। पहली बार 1977 में नाहन विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की थी। देहरादून के डीएवी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली थी। राजनीतिज्ञ के साथ-साथ वह एक कुशल अधिवक्ता भी रही हैं। आपातकाल के दौरान श्यामा शर्मा जेल में भी रही हैं।

श्यामा शर्मा के अकस्मात निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर छाई रही। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रूप सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में रहे प्रत्याशी एवं वर्तमान बीडीसी सदस्य मोहनलाल आजाद पूर्व में जिला परिषद सदस्य शिवचंद चौहान और भारतीय जनता पार्टी कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार आजाद ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की और इस पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने की दुआ की।

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के निधन पर जताया दुख

हिमाचल प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री कुमारी श्यामा शर्मा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। कुमारी श्यामा बेशक वैचारिक रूप से हमारी प्रतिद्वंद्वी थीं , परंतु उनकी पहचान एक जूझारू और संघर्षशील महिला के रूप में थीं। महिलाओं को राजनीति में आने के लिए उन्होंने प्रेरित किया। उनका अकस्मात् निधन प्रदेश राजनीति के लिए अक्षुण्य क्षति हैं। ईश्वर से दिवगन्त आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूं।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago