Follow Us:

कंगना के समर्थन में BJP महिला मोर्चा ने शिमला में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

पी.चंद, शिमला |

शिमला में कंगना रनौत औऱ महाराष्ट्र सरकार के मामले में देश के तमाम हिस्सों में कंगना रनौत के समर्थन में रैलियां और हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने कंगना रनौत के समर्थन में सीटीओ चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

इस अवसर पर गुड़िया सक्षम बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश हिमाचल की बेटी के साथ खड़ा है। जिस तरह का दुर्व्यवहार एक महिला के साथ महाराष्ट्र सरकार ने किया है वह निंदनीय है।  

महाराष्ट्र में अराजकता का बोलबाला है जिसे रोकने में सरकार असमर्थ है। उन्होंने राष्ट्रपति से महाराष्ट्र  में हस्तक्षेप कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।