हिमाचल

बिहार के मुख्यमंत्री के बयान पर बिफरी भाजपा महिला मोर्चा

सड़कों पर उतरकर फूंके पोस्टर

नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पटना विधानसभा में दिए गए बयान को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए गुरुवार को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री के पोस्टर फूंके।उपायुक्त कार्यालय के समीप किए गए प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा की प्रदेश सचिव डेज़ी ठाकुर ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने संविधान के मंदिर में महिलाओं के लिए जिस प्रकार की निर्लज भाषा का प्रयोग किया है उसकी भाजपा महिला मोर्चा भर्त्सना करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा का उपयोग करने वालों को ऐसे प्रतिष्ठित पद पर बैठने का अधिकार नही है।उन्होंने कहा कि ऐसी सोच रखने वाले महिलाओं के सम्मान में क्या कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर जिस प्रकार की भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया है वह भाषा कोई इस्तेमाल नही कर सकता। इससे केवल महिलाएं ही नही पूरा भारतवर्ष क्रोधित है ।

इस प्रकार के व्यक्तियों को किसी भी जगह का प्रतिनिधित्व करने का कोई हक नही है। उनकी क्षमा कबूल नही है उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यक्तियों को इस प्रकार के संवेदनशील पद पर रहने का हक नही है।उन्होंने कहा कि जो इंडी गठबंधन के नेता झंडा लेकर घूम रहे हैं। वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति-भांति का खेल रहे हैं उन इडी गठबंधन के नेता ने विधानसभा के अंदर, जिस सभा में माता-बहनें मौजूद थीं कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि ऐसी भाषा का प्रयोग कर सकते है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं गठबंधन का एक भी नेता माता – बहनों पर दिए गए बयान के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है ।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

5 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

5 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

5 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago