Categories: हिमाचल

शिमलाः BJP महिला मोर्चा ने मास्क, साबुन बांट कर शुरु किया जन जागरण अभियान

भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश मे कोरोना के प्रति जनता को जागरूक करने की जन जागरण अभियान चला रही है। 11 और 14 दिसंबर को महिला मोर्चा सभी मंडलो में सार्वजनिक स्थानों पर सभी सावधानियों और नियमो का पालन करते हुए स्टाल लगा कर मास्क, साबुन और विटामिन सी की गोलियां वितरण करेगा। महिला मोर्चा दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के मध्यनजर जनसाधरण को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने का काम करेगा। इसी के तहत आज महिला मोर्चा ने लिफ्ट, सिटीओ, बस स्टैंड के पास टूरिस्ट और अन्य लोगों को मास्क, सेनेटाइज़र और विटामिन सी की दवाइयां बांटी और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लॉकडाउन के समय से मास्क औऱ सेनेटाइज़र लोगों को वितरित कर रहा है। पर अनलॉक के दौरान लोग इसमें कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिसको लेकर सरकार ने कई बंदिशें भी लगाई है ताकि लोग नियमों का पालन कर सके। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने पहले भी लोगों को लगभग 35 लाख मास्क वितरित किए है और एक बार फिर से प्रदेश में आने वाले पर्यटकों और मास्क न पहनने वालों को जागरूक किया जा रहा है ताकि इस महामारी से बचा जा सके।

नड्डा के काफिले पर हुए हमले की निंदा

वहीं, पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए भारद्वाज ने कहा कि ये लोकतंत्र पर कुठाराघात है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के बढ़ते जनाधार को देखते हुये ममता बैनर्जी बौखला गई है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। इस तरह के कायराना हरकतें बर्दास्त नहीं की जाएगी। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है इसलिए वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

12 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

12 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

12 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

12 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

12 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

12 hours ago