Follow Us:

भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल कोरोना पॉजिटिव

पी.चंद, शिमला |

भाजपा सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश महसूस हुई। इस पर उन्होंने अपना टेस्ट कराया था। बीते कल सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें की सनी करीब एक माह से मनाली में रह रहे हैं। सनी देओल को मनाली से काफी जुड़ाव है और सर्दियों में वह मनाली में ही रहते हैं।