Follow Us:

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया से मजबूत हुआ संगठनात्मक लोकतंत्र, हिमाचल नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी

➤ राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में हिमाचल भाजपा की मजबूत मौजूदगी
➤ संगठन पर्व से लोकतांत्रिक परंपराओं को मिला बल
➤ कार्यकर्ता से नेतृत्व तक पारदर्शी प्रक्रिया


भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत नामांकन से पहले हिमाचल प्रदेश भाजपा की टीम की मौजूदगी ने पार्टी के संगठनात्मक लोकतंत्र और मजबूत ढांचे को एक बार फिर रेखांकित किया।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक पवन कुमार काजल, बिहारी लाल शर्मा, रशीम धर सूद, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य, वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, महिला मोर्चा अध्यक्षा डेज़ी ठाकुर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंदेल सहित कई नेता मौजूद रहे।

प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। यह साबित करता है कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित और लोकतांत्रिक संगठन है।

उन्होंने कहा कि जहां अन्य दलों में नेतृत्व का चयन बंद कमरों या परिवारवाद के आधार पर होता है, वहीं भाजपा में कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी जिम्मेदारियां लोकतांत्रिक प्रक्रिया से तय होती हैं।

संजीव कटवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन अनुशासन, सामूहिक सहभागिता और वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं होता।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने यह संदेश दिया है कि प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है।

संजीव कटवाल ने कहा कि यही संगठनात्मक ताकत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की आधारशिला है।