हिमाचल

घमंडिया गठबंधन की सनातन धर्म पर टिप्पणी निंदनीय : बिंदल

हिंदू धर्म के ऊपर सीधा-सीधा अत्याचार करने को उतारू यह गठबंधन

सनातन मार्गदर्शक और हमेशा रहेगा

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश के तीनों महामंत्रियों के साथ एक योजना बैठक में भाग लिया। इस बैठक में भाजपा की आगामी सभी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाला एक नया गठबंधन देश में बना है, अब इस गठबंधन को क्या नाम दिया जाए वो चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा की इस गठबंधन ने आज से चार दिन पहले इकट्ठे होकर के एक रणनीति बनाई और उसे रणनीति का खुलासा तमिलनाडु में जा करके हुआ जब

तमिलनाडु के एक मंत्री जो कि उस प्रदेश के मुख्यमंत्री के पुत्र हैं जिनका नाम उदयनिधि है। उन्होंने हजारों लोगों की भरी सभा में भारत के सनातन धर्म को समाप्त करने की घोषणा की।
वह कहते हैं कि सनातन धर्म को जड़ मूल से उखाड़ फेंकना है और इस प्रकार से उखाड़ फेंकना है जैसे हम डेंगू, मच्छर और मलेरिया को समाप्त करते हैं। अब यह किस प्रकार का गठबंधन कांग्रेस पार्टी के साथ बना है जो हिंदू धर्म के ऊपर सीधा-सीधा अत्याचार करने को उतारू है।

बिंदल ने कहा की कांग्रेस पार्टी इस बयान से पाला नहीं झाड़ सकती है, यह सनातन है जो आदिकाल से चला आ रहा है। इस सनातन ने पूरी दुनिया को जीना सिखाया, सदैव दुनिया का मार्गदर्शन किया है और आने वाले समय में भी करता रहेगा। उस सनातन को समाप्त करने वाला यह घमंडिया गठबंधन नहीं चलेगा।

इनके नेताओं की इस्तेमाल की गई भाषा पूरी तरह से अस्वीकरीय और निंदनीय है। बिंदल ने कहा की सनातन धर्म का बाल भी बांका कोई नही कर पाया ना भविष्य में कर पाएगा। तुर्क, शाक, हुन, मुगल, पठान, चंगेज़ खान और अंग्रेज जब भारत में आए तो वो भी सनातन का कुछ नही कर पाए। वर्तमान घमंडीया गठबंधन भी इस प्रयास में जुट गया है और वो भी इस प्रयास में फेल हो जाएंगे।

Kritika

Recent Posts

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

11 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

4 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

18 hours ago