Follow Us:

भाजपा ने शिमला में किया सदस्यता अभियान एवं संगठन पर्व का आयोजन

पी. चंद. शिमला |

भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल द्वारा आज अनाडेल में सदस्यता अभियान एवं संगठन पर्व का एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने की और मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे। सदस्यता अभियान के इस कार्यक्रम में 250 से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें सेवानिवृत्त न्यायधीश एमडी शर्मा, पीसी ठाकुर एडीएम सोलन, सेवानिवृत्त एयर फोर्स अधिकारी राम लाल शर्मा और कृषि विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी नंद लाल शर्मा ने मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने बताया कि आज तक शिमला मंडल ने सदस्य के रूप में शिमला शहर के 3900 लोगों को भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़ा है और आने वाले दिनों में भाजपा शिमला मंडल ने 10000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जोकि जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा की लोगों में भारतीय जनता पार्टी को लेकर बहुत उत्साह है और जिस प्रकार से पूरे देश में और प्रदेश में भाजपा की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त, ईमानदार और आम आदमी को समझने वाला शासन प्रदान किया है उससे जनता प्रेरित होकर भाजपा के साथ जुड़ रही है ।

मुख्य अतिथि सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जिस तरह सकारात्मक कार्य कर रही है वह देश के लिए ऐतिहासिक एवं गर्व की बात है। केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार हर वर्ग के लिए नीतियां तय कर रही है जिसके कारण हर वर्ग में बराबर विकास हो रहा है।