हिमाचल

झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र: राजीव बिंदल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लोकसभा चुनावों के लिए जारी किए गए चुनाव घोषणा पत्र को हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने झूठ का पुलिंदा बताते हुए घोषणा पत्र को देश को फिर से विभाजन की कगार पर लाने वाला करार दिया है। बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कांग्रेस जाति, धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है और घोषणा पत्र में भी जातिगत मतगणना का जिक्र इस बात की पुष्टि करती है।

राजीव बिंदल ने कहा कि कश्मीर में अलगाववाद, आतंकवाद, पत्थर बाज की जनक कांग्रेस है लेकिन मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर अब कश्मीर की तस्वीर बदल दी है और अब कश्मीर पर्यटन, तिरंगे और विकास के लिए जाना जाता है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में धारा 370 को फिर से बहाल करने का वादा कश्मीर मुकुट मणि को नरक में बदलने की कांग्रेस की घोषणा है। कांग्रेस फिलिपिंस का समर्थन कर हमास जैसे आतंकी संगठन को समर्थन कर रहा है। कांग्रेस ध्रुवीकरण और तुष्टिकरण की राजनीती करती है जिसे देश स्वीकार नही करता है। हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी ने झूठी गारेंटिया देकर चुनाव जीता और अब 15 महीने बीत जाने पर भी एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है केवल 15 महीनों कांग्रेस सरकार ने भाजपा को गलियां देकर ही खत्म कर दिए हैं।

Kritika

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

16 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

17 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

18 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

18 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

19 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

20 hours ago