Follow Us:

‘बीजेपी का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी, कांग्रेस की खराब हालात के पीछे नेहरू गांधी परिवार’

|

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी संकल्प पत्र नए भारत का संकल्प पत्र है। भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी है। भारतीय जनता पार्टी ने बीते 10 साल में देश के विकास के लिए बेहतरीन काम किया और आगामी रोड मैप भी जनता के सामने रख दिया है जिसमें महिला, यूवा, किसान हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं हैं। आज पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है। देश में नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास ऐसा नेतृत्व है, जो देश को तेजी से आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूरा विश्व हिमाचल का लोहा मानता है। हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल की चारों लोकसभा सीट पर जीत का दावा किया है। बिंदल ने कहा कि राहुल गांधी भी अन्य नेताओं की तरह सम्माननीय हैं। प्रतिद्वंदियों प्रति भी सम्मान का भाव जरूरी है। नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार ऊपर से नीचे की तरफ आ रही है। 500 सीट से लेकर कांग्रेस आज 50 सीटों तक आ पहुंची है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस 30 सीटों तक पहुंचने वाली है। जो कुछ हो रहा है, उसके पीछे नेहरू-गांधी परिवार का नेतृत्व ही वजह है।