Categories: हिमाचल

BJP प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने की अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी पर कड़ी निंदा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुंबई पुलिस द्वारा आज सुबह मशहूर समाचार चैनल रिब्लिक टीवी के मालिक एवं एडिटर इन चीफ अर्नव गोस्वामी को गिरफ्तार करने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसकी तुलना एमरजेंसी से की और कहा कि यह घटना प्रैस की आजादी के लिए खतरा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपनी सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रही है। उन्होनें कहा कि रिपब्लिक टी0वी0 और अर्नव गोस्वामी के खिलाफ यह सत्ता का दुरूपयोग, लोकतंत्र के चैथे स्तंभ और व्यक्तिगत आजादी पर हमला है। इससे कुछ दिन पूर्व मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ भी महाराष्ट्र सरकार ने बदले की भावना कार्य करते हुए उनके व्यवसायिक परिसर को तोड़कर अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया था।

सुरेश कश्यप ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में काम कर रही है और अभी भी आपातकाल वाली मनस्थिति से बाहर नहीं निकल पाई है जिसका जीता जागता उदाहरण आज महाराष्ट्र सरकार ने प्रस्तुत किया है। महाराष्ट्र सरकार सत्ता के मद में इस कदर डूब चुकी है कि उसे लोकतंत्र व प्रजातंत्र की बिल्कुल भी परवाह नहीं है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति में काला दिन है जब महाराष्ट्र सरकार ने प्रैस की स्वतंत्रता पर आघात किया है। उन्होनें कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बदले की राजनीति को बंद करना चाहिए तथा अर्नव गोस्वामी को तुरंत रिहा करना चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

6 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago