हिमाचल

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने किया शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए रिकॉर्ड कार्य

शिमला संसदीय क्षेत्र में सांसद निधि के खर्च को लेकर कांग्रेस और भाजपा में लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने रिकॉर्ड तोड़ सांसद निधि खर्च की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के छूटभैये नेता सांसद निधि को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

सुरेश भारद्वाज ने कहा की कांग्रेस पार्टी केवल मात्र दुष्प्रचार में विश्वास रखती है और केवल मात्र वर्तमान सांसद की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं से पूछना चाहते हैं कि 6 बार के पूर्व सांसद केडी सुल्तानपुरी ने अपनी सांसद निधि को कहां-कहां खर्च किया उसका पूर्व विवरण इनको जनता के समक्ष रखना चाहिए।

उन्होंने कहा की 2019 से 2024 तक पांच साल में भाजपा सांसद ने 19 करोड़ की सांसद निधि से बढ़कर 19,30,45,875 की सांसद निधि खर्च की। हर सांसद को प्रतिवर्ष 5 करोड़ की सांसद निधि स्वीकृत होती है और इस कार्यकाल के दौरान 2 साल के लिए कोविड संकटकाल के समय सांसद निधि प्राप्त ही नहीं हुई। बावजूद इसके शिमला सोलन सिरमौर जिला में समान रूप से सांसद निधि खर्च की गई है।

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago